फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth are very eager about corona vaccination.

यूपी में टीकाकरण: 11 नए जिलों में सोमवार से शुरू होगा वैक्सीनेशन, अब तक 13 लाख से अधिक ने कराया पंजीकरण

Sun, 09 May 2021 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 May 2021 04:45 PM IST
सार

मई में 18 साल से 44 साल की उम्र वालों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है, जबकि 45 साल से ऊपर वालों का पहले से ही टीकाकरण किया जा रहा था। वहीं, 18 साल से ऊपर वालों का अभी लखनऊ सहित सात जिलों में टीकाकरण चल रहा है, लेकिन अगले सप्ताह से इसे 18 जिलों में शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
youth are very eager about corona vaccination.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

टीकाकरण अभियान को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। 18 से 45 साल की उम्र के बीच के 13 लाख 64 हजार चार सौ 38 लोगों ने पंजीयन कराया है। इसमें 30 से 45 साल की उम्र वालों की संख्या सर्वाधिक है। हालांकि अभी तक करीब 1.25 लाख का टीकाकरण हो पाया है। सोमवार से शुरू हो रहे 18 जिलों में टीकाकरण के बाद ग्राफ में और बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मई में 18 साल से 44 साल की उम्र वालों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है, जबकि 45 साल से ऊपर वालों का पहले से ही टीकाकरण किया जा रहा था। वहीं, 18 साल से ऊपर वालों का अभी लखनऊ सहित सात जिलों में टीकाकरण चल रहा है, लेकिन सोमवार से इसे 18 जिलों में शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत शनिवार शाम तक 18 से 30 के बीच 4 लाख 68 हजार 827 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 30 से 45 बीच वालों की संख्या 8 लाख 95 हजार 611 पहुंच गई। इसी तरह 45 से 60 साल की उम्र वालों में 50 लाख 72 हजार 895 और 60 साल से अधिक उम्र वालों में 44 लाख 72 हजार 6 सौ 92 ने पंजीयन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 18 से 44 साल की उम्र वालों ने करीब 1.25 लाख का टीकाकरण हो पाया है। सोमवार से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed