{"_id":"6a175a0641d462ed5f0298db","slug":"young-womans-body-found-on-floor-of-home-lover-accused-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1070-1756425-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में फर्श पर मिला युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में फर्श पर मिला युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप
Thu, 28 May 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बख्शी का तालाब के रैथा गांव में 18 वर्षीय कुमकुम गौतम का शव मंगलवार शाम घर में फर्श पर मिला। पिता गुड्डू गौतम ने बेटी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
गुड्डू के अनुसार, कुमकुम हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती थी। बीते दो वर्ष से उसका बेसन बाग निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के पिता ने रिश्ते से इन्कार कर दिया था। इससे कुमकुम सदमे में चली गई थी और कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती भी हुई थी। मंगलवार को वह काम पर गए थे, मां दवा लेने गई थी और भाई-बहन भंडारे में थे। शाम करीब छह बजे वह घर लौटे तो कुमकुम को मरणासन्न हालत में फर्श पर देखा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने कुमकुम को जान से मारने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि मंगलवार को घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी घर में घुसा और कुमकुम की हत्या कर भाग गया।
विज्ञापन
एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय का कहना है कि घरवालों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती टीबी की मरीज थी।