{"_id":"6ae3aae923b373004207dbb4","slug":"young-woman-murdered-over-a-dispute-involving-five-lakh-rupees-boyfriend-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1988819-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच लाख के विवाद में की थी युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच लाख के विवाद में की थी युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी मारूफ।
लखनऊ। उन्नाव के सफीपुर स्थित कजियाना गांव निवासी आसिया (25) की हत्या का खुलासा करते हुए दुबग्गा पुलिस ने उसके प्रेमी मारूफ (36) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह पांच लाख रुपये का विवाद था। मारूफ ने दोस्त आमिर के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार, दो मोबाइल, 640 रियाल और 600 रुपये बरामद किए हैं। आमिर की तलाश में पुलिस उन्नाव और आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।
एसीपी काकोरी शकील अहमद के मुताबिक, उन्नाव के बांगरमऊ निवासी मारूफ सऊदी अरब में गाड़ी चलाता है। उसका आसिया से प्रेम-प्रसंग था। वह 10 सितंबर को ही गांव आया था। आसिया का भाई शान कुवैत में रहता है और बहन को जमीन खरीदने के लिए रुपये भेजता था। जांच में सामने आया कि मारूफ ने बहाने से आसिया से पांच लाख रुपये ले लिए थे। मारूफ ने 22 अक्तूबर को शादी कर ली। दूसरे दिन इसकी जानकारी होने पर आसिया ने विरोध कर रकम वापस मांगी। रकम लौटाने और जेल से बचने के लिए मारूफ ने आमिर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
एक्सप्रेसवे के कट से कार में बैठाया था आसिया को
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, आसिया नवाबगंज में अपनी बहन नसरीन के घर पर थी। 23 अक्तूबर कोे मारूफ के बुलाने पर वह ऑटो से गंगा एक्सप्रेसवे के कट तक पहुंची। वहां मारूफ व आमिर ने आसिया को कार में बैठाया और लेकर निकल गए। अजगैन और मोहान रोड के बीच चलती कार में मारूफ ने आसिया के नकाब से उसका गला कस दिया। चेहरे पर करीब 16 मुक्के जड़े। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। शव को दुबग्गा के सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड के किनारे फेंककर भाग निकले थे।
विज्ञापन
मृतका के भाई को भेजा था गुमराह करने वाला संदेश
इंस्पेक्टर के मुताबिक, हत्या के बाद आसिया के मोबाइल से कुवैत में उसके भाई शान को संदेश भेजा गया कि कुछ लोग उसे मार देंगे। उसे बचा लिया जाए। संदेश में जिनके नाम बताए गए थे, वे करीब दो महीने से बाहर थे। आशंका है कि जांच को भटकाने के लिए आरोपियों ने ऐसा किया था। वहीं, परिजनों से पूछताछ के दौरान शान ने बताया था कि आसिया की जानकारी लेने के लिए मारूफ को फोन किया। उसने हड़बड़ाहट में कह दिया था कि आसिया अब इस दुनिया में नहीं रही। इंस्पेक्टर के मुताबिक, मारूफ 30 नवंबर को सऊदी अरब जाने की तैयारी में था। उसका पासपोर्ट और टिकट भी तैयार हो चुका था।