Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman murdered, body found in posh area

Lucknow News: युवती की हत्या, पाॅश इलाके में मिला शव

Tue, 02 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Young woman murdered, body found in posh area
गोमतीनगर के विशालखंड-2 में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। 
विज्ञापन


लखनऊ। गोमतीनगर के विशालखंड दो में एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे दीवार के सहारे टिकाकर बदमाश भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को कुछ संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रारंभिक छानबीन में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसीपी के मुताबिक शव की पहचान अलीगंज सेक्टर-बी के फत्तेपुर निवासी चंद्रप्रकाश की बेटी रेखा वर्मा (35) के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश पीडब्ल्यूडी में रोलर चालक थे, जिनका देहांत हो चुका है। रेखा के भाई राकेश ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न 11 बजे उनकी बहन घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। काफी देर तक तलाश के बाद भी रेखा का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। युवती के हाथ पर टैटू बना था, जिसकी मदद से परिजनों से संपर्क किया। देर शाम को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की।




घसीटकर लाया गया था

छानबीन में सामने आया है कि युवती का शव घसीटकर वहां लाया गया था। मौके पर इसके साक्ष्य भी मिले हैं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। यही नहीं, शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रेखा ने हत्यारों से संघर्ष किया था। दोनों हाथ अकड़ गए थे। परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।



दीवार के सहारे टिकाया गया था

हत्यारों ने साजिश के तहत शव को नाले के पास बनी दीवार के सहारे टिका दिया था। वहां से गुजरने वाले लोगों को लगा कि युवती दीवार के सहारे बैठी हुई है। युवती को काफी देर तक बैठा देख लोगों को संदेह हुआ। पास जाकर आवाज लगाने पर युवती ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।




फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, करीबी पर शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। सूत्रों का कहना है कि रेखा ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। आरोप है कि रुपयों की लालच में परिचित युवक उनके पीछे पड़ा था। उसी के बुलाने पर रेखा घर से निकली थीं। आशंका है कि परिचित युवक ने ही साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।

गोमतीनगर के विशालखंड-2 में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। 

गोमतीनगर के विशालखंड-2 में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। 

गोमतीनगर के विशालखंड-2 में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। 

गोमतीनगर के विशालखंड-2 में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। 

गोमतीनगर के विशालखंड-2 में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। 

गोमतीनगर के विशालखंड-2 में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed