Lucknow News: डेमो कार से महिलाकर्मी ने कई लोगों को मारी टक्कर, दो की हालत नाजुक; आठ वाहन क्षतिग्रस्त
राजधानी में टाटा शोरूम की डेमो कार चला रही महिलाकर्मी ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी महिलाकर्मी को अपने साथ ले गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर सी ब्लॉक में शनिवार दोपहर में बेकाबू शोरूम की डेमो कार कई लोगों को टक्कर मारते हुए एसयूवी से जा भिड़ी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक महिला कर्मी को गाजीपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले।
इंदिरानगर स्थित शोरूम से महिला कर्मचारी कार लेकर शनिवार शाम निकली थी। महिला कार चला रही थी। जबकि, पीछे दो और कर्मचारी बैठे थे। सी ब्लॉक में शाम करीब 4:30 कार अचानक बेकाबू हो गई। कार करीब 100 मीटर तक दंपति, एक बच्चा और कई अन्य लोगों को टक्कर मार दी। फिर सड़क को पार कर सामने से आ रही एक एसयूवी से जा भिड़ी।
इस दौरान आठ अन्य वाहन इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। इस बीच महिलाकर्मी के दो साथी वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिर आरोपी को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.