{"_id":"692614e8aeedcb1235008039","slug":"young-woman-dies-under-suspicious-circumstances-live-in-partner-accused-of-murder-lucknow-news-c-13-knp1002-1488529-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, लिवइन पार्टनर पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, लिवइन पार्टनर पर हत्या का आरोप
Wed, 26 Nov 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अफसरी बानो की फाइल फोटो।
लखनऊ। गोमतीनगर में शनिवार को रायबरेली के गदागंज निवासी अफसरी बानो (19) की माैत संदिग्ध हालात में हो गई। शिनाख्त मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में उनके भाई रईस ने की। आरोप है कि अफसरी की हत्या उनके लिवइन पार्टनर ने की है।
रईस के मुताबिक दो माह पहले बहन रायबरेली के ही युवक के साथ गोमतीनगर आ गई थी। तब से वह उसी के साथ लिवइन में रह रही थी। आरोप है कि शनिवार को लिवइन पार्टनर ने घरवालों को कॉल कर बताया कि अफसरी ने फंदा लगा लिया है। वह उसे लोहिया अस्पताल में छोड़कर चला गया है। कुछ देर बाद बहन की मौत हो गई। बहन के पास कोई दस्तावेज न होने के कारण विभूतिखंड पुलिस ने शव अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार से बंद जा रहा युवक का मोबाइल
रईस ने बताया कि बहन के लिव पार्टनर का मोबाइल शनिवार रात से बंद जा रहा है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह के मुताबिक अभी तक युवती के घरवालों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। (संवाद)