फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman dies after falling from 10th floor of hotel under suspicious circumstances.

Lucknow News: संदिग्ध हालात में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies after falling from 10th floor of hotel under suspicious circumstances.
सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवा में न्यू हजरतगंज स्थित होटल सेल्स्टियल मेन्योर के दसवीं मंजिल से युव
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के न्यू हजरतगंज स्थित ओमेक्स के होटल सेल्स्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर सोमवार शाम समरीन (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ होटल के कमरे में मौजूद युवक अवनीश कुमार भाग निकला। पुलिस हत्या, हादसे और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिण रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने घटना की सूचना दी। जांच में पता चला कि समरीन चौक के हाता सूरत सिंह की निवासी थी। अवनीश सुलतानपुर के दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द का रहने वाला है। दोनों ने सुबह करीब 11:46 बजे होटल के कमरा नंबर 1037 में चेकइन किया था। शाम को समरीन कमरे से नीचे गिर गई। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। आधार कार्ड की मदद से परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। एडीसीपी ने बताया कि युवती किन परिस्थितियों में नीचे गिरी, इसकी जांच की जा रही है। परिजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन


लिफ्ट से नीचे आया, बाइक से भागा युवक

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि घटना के बाद अवनीश लिफ्ट से नीचे आया और बेसमेंट से एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। पुलिस उसके अचानक होटल से निकलने और समरीन से संबंधों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए निकली थी समरीन समरीन के बहनोई आरिफ ने बताया कि उनकी साली एक होटल में काम करती थी। रोज की तरह सोमवार को भी वह ड्यूटी के लिए गई थी। उनका कहना है कि समरीन का वर्ष 2014 में युवक कैफ से निकाह हुआ था। दो साल बाद तलाक हो गया था। परिवार में मां सूफिया, चार बहने और दो भाई हैं। फिलहाल उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed