फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young Woman Attacked with a Sickle, Mother and Brother Also Beaten

Lucknow News: युवती पर बांके से हमला, मां व भाई को भी पीटा

Tue, 19 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Attacked with a Sickle, Mother and Brother Also Beaten
माल। क्षेत्र के नटखेड़ा गांव में रविवार को दो लोगों की कहासुनी में बीच बचाव करने पर युवती के सिर पर बांके से हमला कर दिया गया। युवती की मां व भाई की भी पिटाई की गई। युवती की शिकायत पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि नटखेड़ा गांव निवासी रुखसाना के अनुसार, मोहल्ले की रूबी और मतीन के बीच किसी बात पर लड़ाई हो रही थी। इस बीच वह बीच बचाव करने लगीं। इतने में रूबी ने उनके सिर पर बांके से वार कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें बचाने में मां सुशीला और भाई शेखू पहुंचे तो आरोपी सतीश, संजीप और रेहान ने उन्हें पीट दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल रुखसाना को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रूबी, सतीश, संजीप और रेहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed