{"_id":"5b3e4e554f1c1b56238b4acd","slug":"young-police-officers-to-be-deployed-in-safety-of-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात होंगे युवा पुलिस अफसर, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात होंगे युवा पुलिस अफसर, तलाश शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए युवा सुरक्षा कर्मियों की तलाश शुरू कर दी गई है। एडीजी सुरक्षा ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल की तैनाती मुख्यमंत्री की सुरक्षा में की जाए।
विज्ञापन
एडीजी सुरक्षा विजय कुमार के पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के जीवन को खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों का चुस्त-दुरुस्त होना जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दूसरे जिले और राज्यों में कार्यक्रमों को देखते हुए भी यह जरूरी है। उनकी सुरक्षा में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों की काबिलियत का आकलन करने के बाद अधिक उम्र के सुरक्षा कर्मियों को हटाते हुए चुस्त-दुरुस्त और युवा सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विजय कुमार ने डीजीपी से कहा है कि प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों और जिलों में तैनात सुरक्षा कर्मियों का साक्षात्कार लेकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनाती के लिए अपनी सहमति प्रदान करें।