फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young men roaming colony at midnight with AK-47 In Lucknow this reality has come to light

Lucknow News: आधी रात एके-47 लेकर कालोनी में घूम रहे थे युवक, टॉर्च जलाकर घरों में झांकते; सामने आई ये हकीकत

Sat, 27 Sep 2025 03:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 03:30 PM IST
सार

राजधानी में आधी रात तीन युवक एके-47 लेकर कालोनी में घूम रहे थे। वह टॉर्च जलाकर घरों में झांक रहे थे। पुलिस जांच में पता चला कि वह कन्नौज से आए पुलिसकर्मी थे। 

विज्ञापन
young men roaming colony at midnight with AK-47 In Lucknow this reality has come to light
आधी रात एके-47 लेकर कालोनी में घूमते युवक। - फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि तीन युवक एक कॉलोनी में घूम रहे है। इसमें एक के हाथ में AK-47 और दूसरे के हाथ में पिस्टल है। वह कालोनी में घूम रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित रिफा कालोनी की है। ये सभी युवक वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई। जानकारी करने पर पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक कन्नौज पुलिस के सिपाही हैं। वह किसी काम से सादे कपड़ों में यहां आए थे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात कालोनी में घूम रहे युवक खिड़की और दरवाजों पर टॉर्च जलाकर घरों के भीतर झांक रहे थे। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि कन्नौज पुलिस की टीम आई थी। पुलिसकर्मी के कंधे पर एके-47 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed