फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man's murder not revealed, farmers angry, issued warning

Lucknow News: युवक की हत्या का खुलासा नहीं, भड़के किसान, दी चेतावनी

Sun, 09 Jun 2024 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jun 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Young man's murder not revealed, farmers angry, issued warning
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

प्रियंका गांधी, स्मृति ईरानी से भी मिलकर पीड़ित परिवार ने लगाई थी न्याय की गुहार
अब भारतीय किसान यूनियन का मांगा साथ, थाने पहुंचकर खुलासा करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं की। पीड़ित परिवार पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रियंका गांधी से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इस पर पीड़ित परिवार ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं का साथ मांगा। किसान रविवार को थाने पहुंचकर और युवक की हत्या का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी को चेतावनी दी कि जल्द युवक के हत्यारोपी नहीं पकड़े गए तो थाने का घेराव किया जाएगा। मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
डीह थाना क्षेत्र के अमरहिया मजरे डीह निवासी 18 वर्षीय दिनेश कुमार का शव बीती 30 अप्रैल को बुधई का पुरवा गांव के पास मुर्गी फार्म के अंदर रस्सी के लटकता मिला था। मृतक की मां शिवकला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया था। एक माह से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति करती रही। स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी से शिकायत के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़िता शिवकला ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से मुलाकात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार सुबह किसानों के साथ थाने पहुंचकर युवक की हत्या का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद यादव, मनोज, रामकुमार ने कहा कि पुलिस की ढिलाई से पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। पुलिस अफसर भी घटना को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। यह ढिलाई नहीं चलने दी जाएगी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed