{"_id":"6a29d33f1692a8dfa10b241e","slug":"young-mans-body-found-hanging-from-a-tree-three-brothers-accused-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1070-1776509-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक का शव पेड़ से लटका मिला, तीन भाइयों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक का शव पेड़ से लटका मिला, तीन भाइयों पर हत्या का आरोप
Thu, 11 Jun 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह की फाइल फोटो।
बख्शी का तालाब। बीकामऊ खुर्द गांव में कुलदीप सिंह (45) का शव बुधवार सुबह पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने जमीन के विवाद में तीन रिश्तेदार भाइयों पर कुलदीप की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव रखकर प्रदर्शन भी किया।
कुलदीप के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात उनके बेटे का बहनोई के तीन बेटों से जमीन के लिए विवाद हुआ था। आरोप है कि तीनों भाइयों ने कुलदीप और उनके बेटे कन्हैया के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद कुलदीप घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने कुलदीप का शव आम के बाग में पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। कुलदीप के पिता ने बहनोई के बेटों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
एफआईआर और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में परिजन कुलदीप का शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने कुलदीप का अंतिम संस्कार कर दिया। कुलदीप के परिवार में पत्नी ममता, एक बेटा और तीन बेटियां हैं।