{"_id":"6501be87d9459c31550f1744","slug":"young-man-who-came-to-settle-the-bill-creates-ruckus-abuses-sdo-raebareli-news-c-101-1-slko1032-3957-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिल ठीक कराने आए युवक का हंगामा, एसडीओ से गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिल ठीक कराने आए युवक का हंगामा, एसडीओ से गाली गलौज
Wed, 13 Sep 2023 07:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Sep 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खीरों (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र खीरों में बिल ठीक कराने आए एक युवक ने कार्यालय के अंदर जमकर हंगामा किया। युवक ने कार्यालय सहायक व उपखंड अधिकारी खीरों से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मौजूद लोगों ने उसे समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उपखंड अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर गाली गलौज करने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
उपखंड अधिकारी खीरों कैलाश यादव ने बताया कि निहस्था निवासी धीरेंद्र सिंह कार्यालय आया। यहां वह अपने बिल को ठीक कराने की बात कहते हुए कार्यालय सहायक से उलझने लगा। कार्यालय सहायक ने उन्हें एक दिन पूर्व ही उनका बिल ठीक कराने की बात कही, लेकिन वह नाराज होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। समझाने का प्रयास किया तो एसडीओ से गाली गलौज की। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि उपखंड अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। संवाद