{"_id":"66f6864775b9f9c7340281bc","slug":"young-man-was-taken-hostage-money-was-transferred-and-mobile-was-looted-lucknow-news-c-13-lko1027-890457-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक को बंधक बनाकर रुपये भी कराए ट्रांसफर, मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक को बंधक बनाकर रुपये भी कराए ट्रांसफर, मोबाइल लूटा
Fri, 27 Sep 2024 03:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:47 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार इलाके में सोमवार को स्पा सेंटर का पता बताने के बहाने से बिहार के जमुई निवासी अजय कुमार को तीन लोगों ने अगवा कर कमरे में बंधक बना लिया। उसकी पिटाई करते हुए 1500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और माेबाइल लूटकर भगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए तीन आरोपी ई रिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया है।
अजय इंदिरानगर इलाके में रहकर क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करते हैं। घटना के वक्त वह खरगापुर में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। खरगापुर चौराहे पर ही तीनों जालसाज मिले थे। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गोमतीनगर विस्तार का चंदन सिंह, गिरीश नारायण यादव और राकेश कुमार है। गिरीश देवरिया के भलवनी और राकेश कुमार श्रावस्ती के भिनगा का रहने वाला है।