फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man swindled out of 5 lakh on the pretext of updating his green gas meter.

Lucknow News: ग्रीन गैस का मीटर अपडेट कराने के नाम पर युवक से पांच लाख ठगे

Sun, 20 Sep 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Young man swindled out of 5 lakh on the pretext of updating his green gas meter.
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने गाजीपुर इलाके में रहने वाले अशोक कुमार चटर्जी को ग्रीन गैस के मीटर अपडेट के नाम पर उनके खाते से कई बार में पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि 29 अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर ग्रीन गैस के मीटर अपडेट के लिए सुबह आठ बजे से 8:40 बजे तक तीन बार एपीके फाइल आईं। उन्होंने एपीके फाइल पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। उनके पास अनजान नंबर से कॉल आने लगी जिसे वह रिसीव नहीं कर पाए। कुछ देर बाद उन्होंने जब कॉल लॉग देखी तो पता चला कि जिस नंबर से उनके पास कॉल आई थी उस पर किसी ने एक घंटा 16 मिनट तक बात की। वह कुछ समझ पाते इससे पहले खाते से पैसे निकलने के मेसेज आने लगे। उन्होंने ट्रांजेक्शन रोकने की कोशिश भी की, मगर मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत cybercrime.gov.in पर दर्ज कराई। इसके बाद वह थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। पीड़ित को जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी उसे ट्रेस किया जा रहा है। पीड़ित की रकम फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed