{"_id":"5bbcd080867a5528367e0a59","slug":"young-man-shoot-in-saharagunj-mall-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के सहारागंज मॉल में चली गोली युवक के सीने में धंसी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के सहारागंज मॉल में चली गोली युवक के सीने में धंसी, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल व इनसेट में सहारागंज मॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्थित सहारागंज मॉल के बेसमेंट में मंगलवार देर शाम सर्विसमैन के हाथों चली गोली एक युवक के सीने में जा धंसी। गंभीर हालत में युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर एसएसपी का सरकारी आवास होने की वजह से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मॉल की पार्किंग में सर्विस के लिए आई एक कार में पिस्टल रखी थी। कार की सर्विसिंग और सफाई वासिफ, रोहित, सनी और दीपक कर रहे थे। इसी दौरान वासिफ की नजर गाड़ी में रखी पिस्टल पर गई और उसने उसे हाथ में लेकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान पिस्टल से फायर हुआ और सामने खड़े रोहित के सीने में गोली लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को ट्रामा सेंटर पहुंचाया व अन्य तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल युवक रोहित उदयगंज का निवासी है। उसकी उम्र 18 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस कार मालिक की तलाश में जुटी।
विज्ञापन