फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man shoot in saharagunj mall lucknow

राजधानी के सहारागंज मॉल में चली गोली युवक के सीने में धंसी, हालत गंभीर

Tue, 09 Oct 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Oct 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
young man shoot in saharagunj mall lucknow
घटनास्थल व इनसेट में सहारागंज मॉल

राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्थित सहारागंज मॉल के बेसमेंट में मंगलवार देर शाम सर्विसमैन के हाथों चली गोली एक युवक के सीने में जा धंसी। गंभीर हालत में युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर एसएसपी का सरकारी आवास होने की वजह से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मॉल की पार्किंग में सर्विस के लिए आई एक कार में पिस्टल रखी थी। कार की सर्विसिंग और सफाई वासिफ, रोहित, सनी और दीपक कर रहे थे। इसी दौरान वासिफ की नजर गाड़ी में रखी पिस्टल पर गई और उसने उसे हाथ में लेकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान पिस्टल से फायर हुआ और सामने खड़े रोहित के सीने में गोली लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को ट्रामा सेंटर पहुंचाया व अन्य तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल युवक रोहित उदयगंज का निवासी है। उसकी उम्र 18 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस कार मालिक की तलाश में जुटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed