फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man seated on chair of daroga, video viral

Lucknow News: सुल्तानगंज चौकी में कुर्सी पर दरोगा की कैप लगा बनाई रील, वायरल

Fri, 04 Aug 2023 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Young man seated on chair of daroga, video viral
लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली की सुल्तानगंज पुलिस चौकी में एक युवक ने दरोगा की कैप पहनकर उनकी ही कुर्सी पर बैठ कर रील बनाई।
विज्ञापन

युवक का यह वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला अधिकारियों को पता चला तो केस दर्ज कर एसीपी हजरतगंज को जांच के आदेश दिए गए।
वीडियो बालू अड्डा निवासी शिवा चौरसिया नाम के युवक का है। युवक चौकी पर तैनात सिपाही अंकुर दुबे के साथ अक्सर आता था।
इस वीडियो के वायरल होने पर डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने सिपाही को चौकी से हटाकर हजरतगंज कोतवाली से संबद्ध कर दिया।
साथ ही रील बनाने वाले युवक के खिलाफ भी हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच एसीपी हजरतगंज को दी गई है।
सिपाही अंकुर पर पहले भी कई आरोप लगे हैं। इसकी भी जांच कराई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि शिवा सिपाही अंकुर का करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed