फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man made 16 fake id on facebook, arrested

युवती की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर अश्लील पोस्ट करने वाला दबोचा

Thu, 27 Jun 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Young man made 16 fake id on facebook, arrested
फेसबुक पर बना रखी थीं अलग-अलग नाम से 16 प्रोफाइल, अश्लील पोस्ट करने वाला दबोचा गया
विज्ञापन

साइबर सेल ने इंदिरानगर की एक कारोबारी युवती की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर अश्लील पोस्ट करने वाले चांदन गांव निवासी नदीम को दबोच लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो लड़कियों को परेशान करने के कई मामले सामने आए।
यह भी पता चला कि नदीम ने युवतियों को परेशान करने के लिए फेसबुक पर अलग-अलग नाम से 16 प्रोफाइल बना रखी थीं। साइबर सेल के पुलिसकर्मियों ने बताया कि युवती और उसके पति कॉपी-किताबों और स्टेशनरी की एक बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी करते हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले युवती को पता लगा कि उनके नाम से फेसबुक प्रोफाइल बनाकर अश्लील पोस्ट भेजी जा रही हैं। प्रोफाइल में उनकी फोटो भी लगी हुई है। यह सुनते ही युवती के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रोफाइल देखी तो पता चला कि पति की फेसबुक प्रोफाइल से उनकी फोटो डाउनलोड करके फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने इंदिरानगर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी।

साइबर सेल ने बुधवार शाम नदीम को दबोच लिया। उसने बताया कि वह फेसबुक से युवतियों के फोटो डाउनलोड करके उनके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील पोस्ट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed