{"_id":"6774b858bfb3f2cc200e7a7e","slug":"young-man-killed-five-members-of-family-in-lucknow-family-was-staying-in-a-hotel-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच हत्याओं से दहला लखनऊ: होटल में खूनी खेल... 24 साल के बेटे ने की मां और चार बहनों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हत्याओं से दहला लखनऊ: होटल में खूनी खेल... 24 साल के बेटे ने की मां और चार बहनों की हत्या
Thu, 02 Jan 2025 08:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:11 AM IST
सार
नए वर्ष पर पांच लोगों की हत्याओं से राजधानी दहल उठी। एक युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
घटना नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत की है। यहां आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया के निवासी मोहम्मद असद अपनी मां अस्मा और चार बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) के साथ रुका था। किसी बात को लेकर होटल के कमरे में असद ने पांचों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत की है। यहां आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया के निवासी मोहम्मद असद अपनी मां अस्मा और चार बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) के साथ रुका था। किसी बात को लेकर होटल के कमरे में असद ने पांचों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाशें देख कांप गई लोगों की रूह
बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस आनन फानन टीम मौके पर पहुंची। आरोपी असद वारदात के बाद भागा नहीं था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया है। खून से लथपथ लाशें देख लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
डीसीपी रवीना ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में विस्तृत जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन