फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man jumped into Gomti river from concrete bridge in Lucknow police is searching for him

UP News: पक्के पुल से युवक ने गोमती में लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी; घरवालों को दी जानकारी

Mon, 20 Jan 2025 12:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 12:22 PM IST
सार

लखनऊ में पक्के पुल से युवक ने गोमती में छलांग लगा दी। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। खबर पाकर घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
young man jumped into Gomti river from concrete bridge in Lucknow police is searching for him
नदी का पुल। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह 10 बजे युवक ने गोमती में छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। युवक की तलाश में जुटी है।  यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह 10 बजे युवक ने गोमती में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र की है। यहां कार्तिक (21) ने पक्के पुल से गोमती में छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब तक लोग उसे रोक पाते वह कूद गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन

घर से पुल तक पैदल आया था

पुलिस ने कार्तिक के घरवालों को जानकारी दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। उधर माता-पिता रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि युवक के नदी में छलांग लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। तलाश की जा रही है। वह घर से पुल तक पैदल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed