फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man hanged himself

Lucknow News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगा ली फांसी

Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
young man hanged himself
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह कच्चे मकान के छप्पर में लगे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के निगोहां में हुई। गांव निवासी सोनू कश्यप (32) पूना में रहकर पत्थर पालिश का काम करता था। इस काम में आमदनी कम होने के चलते वह कुछ समय पहले घर आ गया और बड़े भाई बृजेश के साथ मछली पकड़ने व सिंघाड़ा बेचने का काम करने लगा। इस काम से परिवार की जरूरतें पूरी नहीं होने से वह परेशान था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रविवार रात सोनू बिना खाना खाए ही सोने चला गया। रात में उसने छप्पर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने सोनू को फंदे से उतारा और सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि युवक आर्थिक तंगी से परेशान था। आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सोनू के परिवार में पत्नी मोती मनी, बेटी मुस्कान (3) व एक वर्ष का बेटा नैतिक है। पत्नी का कहना है कि सोनू ने आर्थिक तंगी के चलते जान दे दी।


राशन कार्ड बना न मिला सरकारी आवास
आर्थिक तंगी से जूझ रहे सोनू का राशन कार्ड भी नहीं बना था। बड़े भाई बृजेश कुमार ने बताया कि उसे सरकारी आवास भी नहीं मिल सका था। इसके चलते वह परिवार के साथ छप्पर के घर में रहता था। सोनू के पास खेती की जमीन भी नहीं थी। परिवार का खर्च चलाने के लिए उसने दूसरों से उधार लेकर सिंघाड़ा लगाया था। इस काम में नुकसान होने से उसे उधारी चुकाने की चिंता हो रही थी। क्षेत्र के बीडीओ कामरान नेमानी ने बताया कि आर्थिक तंगी से मौत की जानकारी नहीं है। जांच के बाद पीड़ित परिवार को मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed