फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man hanged himself After Troubled by not getting a job in the railway

सुसाइड नोट में लिखा: 'मेरे मम्मी-पापा बहुत अच्छे हैं, मुझे रेलवे में नौकरी नहीं मिली, इसलिए दुनिया छोड़...'

Mon, 16 Jan 2023 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jan 2023 11:52 AM IST
सार

लखनऊ में रेलवे में नौकरी नहीं लगने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मेरा रेलवे में सलेक्शन नहीं हुआ। इसलिए जान दे रहा हूं। पिता ने जांच की मांग करते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
Young man hanged himself After Troubled by not getting a job in the railway
लखनऊ का निगोह थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के निगोहां के करनपुर गांव में शुक्रवार को दिलीप रावत (34) ने झोपड़ी में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह पड़ताल के दौरान शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। इसमें युवक ने रेलवे में नौकरी न मिलने से परेशान होने की बात लिखते हुए खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव के मुताबिक, करनपुर निवासी हनुमान रावत रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि बेटा दिलीप देर शाम करीब आठ बजे बिना कुछ बताए निकल गया था और देर रात तक नहीं लौटा। सुबह तलाश शुरू की तो सड़क किनारे बनी उनकी दुकानों के पीछे झोपड़ी में फंदे से लटकता बेटे का शव मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुला लिया था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हनुमान रावत ने बेटे की मौत को संदिग्ध मानते हुए तहरीर दी है। परिवार में छोटा भाई संदीप रावत सेना में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मौत का जिम्मेदार का मैं हूं’ 
मेरे मम्मी-पापा बहुत अच्छे हैं। मेरा रेलवे में नहीं हुआ। इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं। मेरे घर वाले इतने अच्छे हैं कि मेरे घर वालों की तरह सभी को परिवार मिले। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed