फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man found in critical condition while returning from the police station, dies in hospital

Lucknow News: थाने से लौट रहा युवक मरणासन्न हालत में मिला, अस्पताल में मौत

Tue, 07 Jul 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Young man found in critical condition while returning from the police station, dies in hospital
शुभम चौधरी की फाइल फोटो।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने से मारपीट व मोबाइल लूट की शिकायत करके लौटे शुभम चौधरी (27) रविवार रात अहिमामऊ इलाके में सड़क किनारे मरणासन्न हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। शुभम के भाई ने कुछ युवकों पर जान-बूझकर टक्कर मारकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर बड़ी जुगौली निवासी शुभम के भाई शिवम के अनुसार, पिता श्याम बहादुर की मृत्यु के बाद उनकी जगह शुभम को पीडब्ल्यूडी में बेलदार पद पर नौकरी मिली थी। रविवार शाम 6:00 बजे वह जेई धर्मेंद्र के घर वृंदावन कॉलोनी गए थे। रात में घर लौटते समय अहिमामऊ के पास कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। युवकों ने शुभम को पीटा और उनका मोबाइल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद शुभम थाने पहुंचे और दोस्त योगेश को फोन करके बुलाया। योगेश के पहुंचने पर शुभम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। योगेश ने शुभम को अपने घर रुकने के लिए कहा, लेकिन वह घर जाने की बात पर अड़े रहे। दोनों दोस्त अलग-अलग बाइक से थाने से निकले। कुछ देर बाद योगेश ने पीछे देखा तो शुभम नहीं मिले। योगेश ने शुभम को तलाशा और थाने में पुलिस को जानकारी दी। रात लगभग 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अहिमामऊ इलाके में सड़क किनारे शुभम मरणासन्न हालत में पड़े हैं। पुलिस उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर व शुभम के सामान से परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम के भाई ने आशंका जताई है कि जिन युवकों से मारपीट हुई थी, उन्होंने ही शुभम को टक्कर मारकर घायल किया, जिससे उनकी मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज ऋषभ यादव का कहना है कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed