Lucknow News: टूटी पुलिया में फिसला पैर... नाले में गिर गया युवक; नगर निगम की टीम तलाश में जुटी
राजधानी में टूटी पुलिया में पैर फिसलने से एक युवक नाले में गिर गया। पानी के तेज बहाव में वह बह गया। नगर निगम की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह एक युवक नाले में गिर गया। बारिश के बाद नाले में तेज बहाव के कारण वह बह गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम युवक को ढूंढ रही है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मंजू टंडन ढाल के पास की है। यहां की रहने वाली रेनू बताया कि उसके पति सुरेश सुबह 7.00 काम पर जा रहे थे। बारिश के बाद नाले के आसपास पानी भरा था। वहां की पुलिया टूटी थी। पुलिया में पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए। तब से उनका पता नहीं चल रहा है।
मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि लापरवाही का आलम यह कि टूटी पुलिया को बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाला साफ भी नहीं कराया जाता। बारिश में पानी भरने से खतरा बना रहता है। इसी का नतीजा है कि आज सुरेश नाले में गिर गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.