{"_id":"67f18b74a232ec925a02eeb7","slug":"young-man-dies-in-a-van-accident-uncle-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1145299-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वैन की टक्कर से युवक की मौत, चाचा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वैन की टक्कर से युवक की मौत, चाचा जख्मी
Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
वैन की टक्कर से युवक की मौत, चाचा जख्मी
लखनऊ। बख्शी का तालाब में शुक्रवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन बाइक से टकरा गई। बाइक में पीछे बैठे भौली गांव निवासी अभिषेक कुमार (23) उछलकर सड़क पर जा गिरे। वैन का पहिया सिर के ऊपर से निकलने के चलते अभिषेक की मौत हो गई। हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे उनके चाचा सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक के एक अन्य चाचा राम अवध ने बताया कि भतीजा अभिषेक शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 बजे सतीश के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहा था। तेज रफ्तार स्कूल की वैन की टक्कर से अभिषेक सड़क पर गिर गए। राहगीरों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी चालक ने वैन की गति बढ़ा दी। इस कारण वैन का पहिया अभिषेक के सिर से निकल गया। पुलिस ने सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया। अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पिता राम कृपाल और मां कौशल्या है। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। अभिषेक मजदूरी करते थे।