{"_id":"663a6bfb39f5459a840e48dc","slug":"young-man-died-young-man-died-raebareli-news-c-101-1-rai1002-114173-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Tue, 07 May 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डलमऊ निवासी सूरज कुमार (20) पुत्र सत्यनारायण मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से लालगंज आया था। गांधी चौराहा पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक हेलमेट लगाए था। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
बाइक से गिरकर महिला घायल
बछरावा (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दरेहटा निवासी अनीता (22) पत्नी विकास कुमार मंगलवार को बाइक से पति के साथ गांव दरेहटा जा रही है। धूप के कारण चक्कर आने से अनीता मोटरसाइकिल से गिर पड़ी और घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव निवासी राम सागर रावत पुत्र अंबर दीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर की सटरिंग लगा रहा था। इसी दौरान रंजिश के चलते गांव के ही चंद्रप्रकाश उर्फ बल्ला पुत्र बाबू ने अपने तीन पुत्रों सूरज, सुरेंद्र, अजय प्रकाश के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने दौड़े उसके पुत्र संदीप रावत को भी पीटा गया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम विधि करवाई शुरू कर दी गई है।