फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man died under suspicious circumstances, friend accused of murder

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक की जान गई, दोस्त पर हत्या का आरोप

Thu, 12 Dec 2024 10:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:15 AM IST
विज्ञापन
Young man died under suspicious circumstances, friend accused of murder
संदिग्ध हालात में युवक की जान गई, दोस्त पर हत्या का आरोप
लखनऊ। इंदिरानगर के चांदन गांव निवासी मनीष यादव (24) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मनीष निशातगंज में रेलवे ट्रैक के किनारे मरणासन्न हालत में मिले थे। पुलिस ने मनीष को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मनीष निजी स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी चलाते थे। उनके भाई आदित्य के मुताबिक सोमवार को मनीष घर से निकला था। उसके दोस्त ने फोन कर बुलाया था। सोमवार रात तक मनीष नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। मंगलवार को पुलिस ने आदित्य को फोन कर बलरामपुर अस्पताल बुलाया। वहां मनीष वहां मृत मिले। आरोप है कि उनके भाई की हत्या की गई है। मनीष का फोन दोस्त के पास था। वहीं, दोस्त का कहना है कि मनीष मिलने के बाद स्टेशन चला गया था।
विज्ञापन


सिर पर चोट लगने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीष की मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मनीष के दोस्तों से पूछताछ करे तो पूरा मामला उजागर हो जाएगा। मनीष की गाड़ी भी उक्त दोस्त के पास से मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अप्रैल को हुई थी शादी
मनीष की शादी 28 अप्रैल 2024 को संगीता से हुई थी। मनीष की मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। संगीता को जैसे ही पति की मौत की खबर पता चली वह बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed