{"_id":"68415909358c678c3b0b535c","slug":"young-man-did-dangerous-stunt-g-20-road-revealed-by-viral-video-social-media-police-caught-him-seized-car-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवक ने कार से किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हुआ खुलासा, पुलिस ने जब्त की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवक ने कार से किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हुआ खुलासा, पुलिस ने जब्त की कार
Thu, 05 Jun 2025 04:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Jun 2025 04:59 PM IST
सार
लखनऊ में एक युवक ने जी-20 रोड पर चलती कार से खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
कार से स्टंट करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमतीनगर विस्तार स्थित जी-20 रोड पर चलती कार में स्टंट करने वाले हुसैनगंज बर्फखाना निवासी मो. काशिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। स्टंट में इस्तेमाल की गई कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
एसीपी गोमतीनगर व्रज नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को जी-20 रोड पर लाल रंग की कार से स्टंट करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार के नंबर से पता चला कि कार मो. काशिफ की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- अयोध्या: राम मंदिर में हुई भव्य राम दरबार की स्थापना, सीएम योगी ने किया देव विग्रहों का अभिषेक; पहनाए गए आभूषण
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Ram Mandir Pran Pratishtha Live: राम मंदिर में विराजमान हुए राजा राम, राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, लगे जय श्रीराम के नारे
बुधवार को पुलिस ने काशिफ के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही उसे शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है।