फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man crossing road was run over by heavy vehicle in Lucknow after which his body was torn into pieces

युवक को भारी वाहन ने कुचला: फिर घंटों रौंदती रही गाड़ियां, सड़क पर बिखरे लोथड़े; गठरी में बांधकर ले गई पुलिस

Tue, 26 Nov 2024 02:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

युवक को भारी वाहन ने कुचल दिया। फिर लाश को गाड़ियां घंटों रौंदती रही। सड़क पर शव के लोथड़े बिखर गए। पुलिस गठरी में बांधकर ले गई। 

विज्ञापन
young man crossing road was run over by heavy vehicle in Lucknow after which his body was torn into pieces
गठरी में बंधा शव - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सड़क पार कर रहे युवक को किसी भारी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस के पहुंचने तक कई वाहन शव के ऊपर से गुजर चुके थे। पुलिस ने शव के टुकड़ों को गठरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। यह दर्दनाक हादसा सुलतानपुर हाईवे पर रविवार देर रात हुआ।

विज्ञापन


गोसाईंगंज थाने से 400 मीटर की दूरी पर स्थित संकल्प पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11.35 बजे डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा रहे 30 वर्षीय युवक को किसी तेज रफ्तार भारी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसके कई टुकड़े हो गए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक कई वाहन शव को रौंद चुके थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह शव के टुकड़ों को सड़क से समेटा और गठरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कपड़ों ही से हो सकती है पहचान

इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की हालत अब ऐसी नहीं रह गई है कि उसकी पहचान हो सके। युवक की पेंट व शर्ट को सुरक्षित रखा है। यही शिनाख्त का एक मात्र जरिया है। फिलहाल 72 घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखा जाएगा। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अंतिम संस्कार कर देगी।

कुछ दूरी पर मिली साइकिल, टंगा था झोला

पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क की दूसरी ओर साइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। साइकिल पर झोला टंगा था और कुछ बोतल रखी थी। आशंका है कि साइकिल हादसे का शिकार हुए युवक की है।

एक घर के सीसीटीवी कैमरे से थी उम्मीद, पर मिला खराब

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। पुलिस ने जब पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कुछ भी नहीं मिल सका। घटनास्थल के ठीक सामने एक घर में सीसीटीवी लगा है। पुलिस ने मकान मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि 16 नवंबर से कैमरा खराब पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed