फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man cheated of Rs 5.70 lakh in the name of investment in crypto currency

Lucknow News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से ठगे 5.70 लाख

Sat, 08 Feb 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 5.70 lakh in the name of investment in crypto currency

विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी के सुखीपुर निवासी अवधराम से उनके परिचित ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 5.70 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपी सराही गांव निवासी चंद्रशेखर, अंबेडकरनगर के कुर्की महमूद गांव निवासी साझेदार संजय, वेबसाइट व एप डेवलपर गोविंद के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है।

अवधराम के मुताबिक चंद्रशेखर ने उन्हें कॉल कर अपनी वन टेक टेक्नोलॉजी कंपनी के जरिये क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने को कहा। चंद्रशेखर ने अवधराम को दफ्तर में बुलाकर कंपनी को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त दस्तावेज दिखाए। आरोपी ने बताया कि कंपनी ने टीआरएक्स करेंसी लांच की है।
विज्ञापन


इसमें निवेश करने पर दो साल में रकम दोगुनी हो जाएगी। अवधराम ने 5.70 लाख रुपये दे दिए। दो साल बाद जब पीड़ित कंपनी पहुंचा तो गेट पर ताला लगा मिला। कॉल करने पर चंद्रशेखर व दो साथियों ने अभद्रता की। थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीबीआई अफसर बन युवती से ठगे साढ़े सात हजार

गाजीपुर निवासी युवती से सीबीआई अफसर बनकर ठग ने साढ़े सात हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक छह जनवरी को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अफसर बता कहा, उसके पास उनकी अश्लील फोटो और वीडियो हैं, जिसे वह वायरल करने जा रहा है। आरोपी ने ऐसा न करने के बदले उससे साढ़े सात हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed