{"_id":"61609fc68ebc3e334f7c2817","slug":"young-girl-and-man-died-in-road-accident-lucknow-news-lko599257470","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी में जा रहे बाइक सवार युवक व युवती की हादसे में मौत, दोस्त जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी में जा रहे बाइक सवार युवक व युवती की हादसे में मौत, दोस्त जख्मी
विज्ञापन
सड़क हादसों मे गई दो की जान। (फाइल फोटो)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर विस्तार के बंधा रोड पर शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आदित्य भट्ट (25) और पल्लवी (22) की मौत हो गई।
जबकि शुभि गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों एक ही बाइक से दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गोमतीनगर जा रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार राजेश द्विवेदी के मुताबिक, मूलरूप से बस्ती निवासी आदित्य भट्ट, रायबरेली की पल्लवी और शुभि आपस में दोस्त हैं।
तीनों चिनहट इलाके में रहकर रायबरेली रोड स्थित पटेल डेंटल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रहे थे। शुक्रवार को तीनों एक ही बाइक से गोमतीनगर इलाके में किसी दोस्त के जन्मदिन पार्टी में जा रहे थे।
तीनों बंधा रोड होते हुए निकल रहे थे। शहीद पथ से कुछ दूर एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होेकर डिवाइडर से जा टकराई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीछे से एक बाइक भी आ रही थी।
विज्ञापन
जो सड़क पर गिरी और युवती के चेहरे पर चढ़ गई। पुलिस ने तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आदित्य व पल्लवी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, सभी के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक कब्जे में ले ली है, लेकिन हेल्मेट नहीं मिला। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक चला रहे आदित्य ने हेल्मेट नहीं पहना था।