फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   you can fill your passport form at postoffice

पोस्ट ऑफिस में भरें अपना पासपोर्ट फॉर्म

Wed, 16 Jul 2014 08:52 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Jul 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
you can fill your passport form at postoffice

अब डाकघरों में भी पासपोर्ट के फॉर्म भरे जा सकेंगे। ऐसे में उन्हें अप्वाइंटमेंट रजिस्ट्रेशन कराने के लिए साइबर कैफे वालों को मुंहमांगी रकम नहीं देनी होगी।

विज्ञापन


आवेदकों को जल्द ही स्पीड पोस्ट वाले डाकघरों में अप्वाइंटमेंट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल सकेगी।

विदेश मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के बीच अप्वाइंटमेंट रजिस्ट्रेशन की फीस तय करने की प्रक्रिया चल रही है। पासपोर्ट विभाग का अनुमान है कि यह फीस 100 रुपये हो सकती है।   
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय ने बताया कि डाकघरों में अप्वाइंटमेंट रजिस्ट्रेशन कराने के पासपोर्ट विभाग के प्रस्ताव को विदेश मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व गोरखपुर सेवा केंद्रों से जुड़े जिलों के स्पीड पोस्ट सुविधा वाले सभी डाकघरों में नए पासपोर्ट के अप्वाइंटमेंट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर दिया जाएगा। इसके आधार पर बैंक में फीस जमा की जा सकेगी।

राय ने बताया कि ऐसी शिकायतें मिली थीं कि साइबर कैफे वाले पासपोर्ट फॉर्म भरने के नाम पर आवेदकों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं।

इस पर साइबर कैफे के सिंडीकेट को खत्म करने के लिए डाकघरों से पासपोर्ट फॉर्म भरवाने का प्रस्ताव विदेश मंत्रालय को भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed