फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   You are in my life, you are in my soul, my murshid khele hori...

Lucknow News: जी में तू, जां में तू, मेरा मुर्शिद खेले होरी...

Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
You are in my life, you are in my soul, my murshid khele hori...
कार्यक्रम में कथक की प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सभागार में जब छात्राओं ने जी में तू, जां में तू, मेरे सारे जहां में तू... मेरा मुर्शिद खेले होरी... गीत पर नृत्य किया तो सभागार तालियों से गूंज उठा। पं. बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से कॉलेज में आयोजित दस दिवसीय कार्यशाला के समापन पर सोमवार को छात्राओं ने कथक की बारीकियों को बड़ी खूबसूरती से मंच पर उतारा। ऐसा लगा ही नहीं कि उन्होंने केवल दस दिनों में इसे सीखा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने हे गणनायक विघ्न विनायक सकल विश्व का मंगलदायक... से की। पं. बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर ने कहा कि कलाएं मनुष्य को रचनात्मक बनाती हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में ताल त्रियताल में कथक के शुद्ध नृत्य पक्ष का अभ्यास कराया गया। कथक के मूल तत्वों तत्कार, हस्त मुद्रा, हस्तक, टुकड़े, आमद व तिहाई की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य केवल नृत्य सिखाना नहीं, बल्कि छात्राओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास भरना था। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रबंधक प्रो. निशि पांडेय, कथक संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी, सहायक निदेशक तुहिन द्विवेदी, कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. बीना राय, उपमा चतुर्वेदी समेत कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed