फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi strict with arbitrary transfers: Director Santosh suspended in arbitrary transfers of Finance Department

यूपी: तबादलों में मनमानी पर योगी सख्त, वित्त विभाग के निदेशक संतोष निलंबित

Wed, 11 Aug 2021 10:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Aug 2021 10:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय से मनमानी तबादलों के आरोप में निदेशक संतोष अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Yogi strict with arbitrary transfers: Director Santosh suspended in arbitrary transfers of Finance Department
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय से मनमानी तबादलों के आरोप में निदेशक संतोष अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने प्रकरण की जांच सचिव वाह्य सहायतित परियोजना पंधारी यादव को सौंप दी है।

विज्ञापन


वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में करीब 456 तबादले किए गए थे। उच्च स्तर पर शिकायत हुई थी कि इसमें स्थानान्तरण नीति का पालन नहीं किया गया और तमाम तबादले मनमानी तरीके से किए गए हैं। शासन ने समस्त तबादलों का क्रियान्वयन स्थगित करते हुए आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशक संतोष अग्रवाल को हटाकर शिकायतों की दो सदस्यीय समिति से जांच बैठा दी थी। निदेशक संतोष को कोषागार निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन


जांच समिति ने तमाम कार्मिकों के सेवा इतिहास की जानकारी प्राप्त किए बिना तबादले किए जाने, स्थानान्तरण के लिए कोई निर्धारित प्रक्रिया न अपनाने व स्थानान्तरण सत्र के अंतिम दिन कई स्थानान्तरण आदेश संशोधित या निरस्त किए जाने के मामले पकड़े। जांच समिति ने तबादलों को प्रथम दृष्टया अविवेकपूर्ण व नीति के विपरीत होने की आशंका जताई थी। साथ ही स्थानान्तरण में उत्तरदायित्व तय करने व तबादले में सायास या अनायास की गई त्रुटियों की स्पष्टता के लिए विस्तृत जांच की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग ने जांच समिति की संस्तुतियों को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के माध्यम से निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को भेजा था। मुख्यमंत्री ने तबादलों में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए निदेशक संतोष अग्रवाल तो निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए सचिव वाह्य सहायतित परियोजना पंधारी यादव को जांच सौपी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed