{"_id":"5db528878ebc3e93ae3f4d24","slug":"yogi-reached-hanumangarhi-for-worship-of-ramlala-in-disputed-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी हनुमानगढ़ी पहुंचकर किए रामलला के दर्शन, बोले- दीपोत्सव नए इवेंट के रूप में हुआ प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी हनुमानगढ़ी पहुंचकर किए रामलला के दर्शन, बोले- दीपोत्सव नए इवेंट के रूप में हुआ प्रस्तुत
Mon, 28 Oct 2019 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बाद विवादित परिसर पहुंचकर रामलला का दर्शन किया। योगी के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपादास से भी उनके आश्रम पर जाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। सरयू तट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव एक बार फिर देश दुनिया के सामने नए इवेंट के रूप में प्रस्तुत हुआ है। अपनी परंपरा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर हम सबको गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। दीपोत्सव अयोध्या का एक प्राण बन चुका है, पहचान से जुड़ चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश दुनिया को एक साथ जोड़ने का जो काम चल रहा है, हमने उसी में दीपोत्सव को अयोध्या से जोड़ा है। तीन वर्ष पहले जब दीपोत्सव का पहला कार्यक्रम हुआ था तब हमारी सरकार के ही लोग मौजूद रहे। तक से अब तक नया कार्यक्रम देखने को मिला है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से दूसरे दीपोत्सव में कोरिया गणराज्य की प्रथम लेडी शामिल हुईं। जिससे भारत की संस्कृति से जुड़े देशों को अयोध्या से जोड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्षों पहले बनी राम की पैड़ी का कार्य अधूरा था। कुंड बनकर रह गई थी राम की पैड़ी। नदी से पंप करके पानी डाला जाता था बाहर निकालने का रास्ता नहीं था। अब पानी एक तरफ से निकलकर दूसरी ओर से सरयू में आकर मिल रहा है। हर की पौढ़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी का विकास कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनका दुर्भाग्य है कि राम की शरणागति और भक्ति उन्हें नहीं प्राप्त हुई। राम की शरणागति और भक्ति जिसे प्राप्त नहीं उसका उद्धार नहीं हो सकता। जिसने राम से द्रोह किया, उसकी दुर्गति हुई।