फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi on ayushmaan day, 15 new medical colleges will be constructed

आयुष्मान योजना के हर लाभार्थी को मिलेगा गोल्डन कार्ड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 23 Sep 2019 10:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 23 Sep 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
yogi on ayushmaan day, 15 new medical colleges will be constructed
आयुष्मान योजना के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान की पहली वर्षगांठ पर सोमवार को इस योजना में प्रदेश के सभी लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देने की घोषणा की। ये कार्ड मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को भी दिए जाएंगे। वह सोमवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों की जानकारी देने वाली बुकलेट व योजना की एक वर्ष की उपलब्धियों पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। साथ ही 40 लाभार्थियों को शॉल और फल देकर सम्मानित किया। कहा, आयुष्मान योजना के जरिये सामाजिक सुरक्षा की इतनी बड़ी गारंटी आजादी के बाद पहली बार लोगों को मिली है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लगभग 49.86 लाख और मुख्यमंत्री योजना के 1.79 लाख से अधिक परिवारों को गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसके लिए कई जिलों ने बहुत अच्छा कार्य किया है तो कई जिलों की प्रगति धीमी है। उन्हें इस कार्य में तेजी दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को इस योजना के दुरुपयोग को रोकने के निर्देश दिए। वर्तमान में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 8.45 लाख से अधिक परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

'टेलीमेडिसिन से दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को इलाज मिला'

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण में अच्छा कार्य कार्य किया है। यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन बनने के बाद अस्पतालों में दवाओं की कमी दूर हुई है।

टेलीमेडिसिन से दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को इलाज मिला है। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से 1.33 लाख से अधिक मरीजों को गोल्डन ऑवर में इलाज मिला है। बलरामपुर में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर बन रहा है। लखनऊ का कैंसर संस्थान इलाज के लिए तैयार है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए गरीबों को कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन अब आयुष्मान योजना के जरिये उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया करा दी गई है। चिकित्सा राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा, आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

सरकारी कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले को दो साल गांव में करना होगा काम

सीएम ने कहा, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस करने में पांच लाख रुपये भी खर्च नहीं होते हैं, जबकि निजी कॉलेजों में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस तरह सरकार ने विद्यार्थियों के करोड़ों रुपये बचाए हैं। इसलिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले हर विद्यार्थी से ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के लिए दो साल का बॉन्ड भरवाया जा रहा है। एमडी-एमएस करने वालों से एक साल का बॉन्ड भरवाया जा रहा है।

15 नए मेडिकल कॉलेज खोलेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 तक प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज थे। हमारी सरकार ने सात नए मेडिकल कॉलेज खोले और इनमें 700 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करा दी है। आठ नए मेडिकल कॉलेज अगले सत्र में शुरू हो जाएंगे। इस तरह एमबीबीएस की 800 सीटें और बढ़ जाएंगी। जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत करके 14 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।

वहीं, एक नया राज्यस्तरीय मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इस तरह हर दो जिलों के बीच एक मेडिकल कॉलेज हो जाएगा। एमबीबीएस करने के बाद एक साल इंटर्नशिप ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी से भी कराई जाएगी।

दिव्या सिंह और मो. जाहिद ने सुनाई आपबीती

आयुष्मान योजना की लाभार्थी दिव्या सिंह और मो. जाहिद ने समारोह में मंच से आपबीती सुनाई। लखनऊ की दिव्या ने बताया कि वह लकवा का शिकार हो गई थी और किस तरह आयुष्मान भारत योजना से एसजीपीजीआई में उसका मुफ्त इलाज हुआ। इस तरह ठाकुरगंज निवासी मो. जाहिद ने बताया कि इस योजना से उसने किडनी स्टोन का इलाज कराया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

आयुष्मान योजना एक साल में
सूचीबद्ध सरकारी अस्पताल : 1,443
सूचीबद्ध निजी अस्पताल : 476
1.87 लाख मरीजों को पहुंचाया लाभ
211.70 करोड़ रुपये का अस्पतालों को हुआ भुगतान

कैंसर के 2,261 मरीज का इलाज
किडनी के 1,055 मरीज का इलाज
हृदय रोग के 787 मरीज का इलाज
रेडियोथेरेपी के 484 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed