फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will set its new record of plantation today

अभियान : यूपी में आज बनेगा नया रिकॉर्ड, वन महोत्सव के तहत 25 करोड़ पौधे लगाने का दावा

Sun, 04 Jul 2021 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Jul 2021 04:00 AM IST
सार

  • झांसी में राज्यपाल और सुल्तानपुर में सीएम करेंगे पौधरोपण
  • मिशन-30 करोड़ के तहत एक दिन में लगाए जाएंगे 25 करोड़ पौधे

विज्ञापन
Yogi government will set its new record of plantation today
file pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन महोत्सव के तहत आज योगी सरकार पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल झांसी में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधरोपण करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री और नोडल अधिकारी भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में पौधरोपण करने के साथ इसकी भी निगरानी करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा पौधरोपण को जन-आंदोलन बनाने की है। इस बाबत इच्छुक लोगों को उनके कृषि जलवायु की अनुकूलता के अनुसार उनकी पसंद की प्रजातियों के पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। हर जिले के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किए गए हैं। अब तक लोग 17 करोड़ से अधिक पौधे ले जा चुके हैं। लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं, इसके लिए सरकार ने ‘पौधे लगाओ-इनाम पाओ’ के नाम से एक प्रतियोगिता भी शुरू की है। इसके तहत पौध लगाने की फोटो वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। पौधरोपण वाली खास प्रविष्टियों को सरकार पुरस्कृत भी करेगी।
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल झांसी में सिमरधा डैम पर स्मृति वाटिका की स्थापना करेंगी। इसके तहत वह वहां पर पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर पौधे लगाएंगी। स्मृति वाटिका में पौधों की कुल संख्या करीब पांच हजार होगी। स्मृति वाटिका झांसी से करीब 8 किमी दूर झांसी-ग्वालियर मार्ग पर पहुज नदी के किनारे बने सिमरधा बंधे के पहुंच मार्ग पर है। इसके एक ओर पहुज नदी का विशाल जलभराव वाला क्षेत्र है, तो दूसरी ओर हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद की विशाल प्रतिमा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। वन विभाग इसकी नोडल एजेंसी है। 26 अन्य विभाग इसमें सहयोग कर रहे हैं। इन विभागों को कुल 19.20 करोड़ पौधरोपड़ का लक्ष्य दिया गया है। बाकी 10.80 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा। कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार हर जिले में लोगों की मांग के अनुसार समय से पौधे उपलब्ध हों, इसके लिए वन विभाग की 1813 पौधशालाओं में 42.17 करोड़ पौध तैयार है। रेशम और उद्यान विभाग की नर्सरियों में पौध तैयार की गई है। पारदर्शिता के लिए जो विभाग पौधे लगाएगा, वह उस जगह की जिओ टैंगिग भी कराएगा।


योगी के कार्यकाल में सौ करोड़ नए पौधे
योगी सरकार के कार्यकाल में वन महोत्सव के दौरान अब तक अलग-अलग प्रजातियों के 60,24,46,551 पौधे लगाए जा चुके हैं। पर्यावरण दिवस और ऐसे ही अन्य अवसरों पर लगने वाले पौधों की संख्या इसके अतिरिक्त है। इस तरह इस साल मिशन 30 करोड़ के इन पौधों की संख्या को जोड़ दें, तो यह संख्या सौ करोड़ के करीब होगी। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ  इंडिया की वर्ष 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2017 की तुलना में वनावरण में 127 किलोमीटर की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का वृक्षावरण राष्ट्रीय औसत 2.89 फीसदी की तुलना में 3.05 फीसदी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed