फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will provide financial help to the destitute

योगी सरकार निराश्रितों की करेगी आर्थिक मदद, राशन न होने पर अनाज के लिए मिलेंगे 1000 रुपये

Sun, 31 May 2020 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 May 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Yogi government will provide financial help to the destitute
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी और लॉकडाउन की मार झेल रहे निराश्रित लोगों की योगी सरकार आर्थिक मदद करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए यह घोषणा की। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा है कि जिस निराश्रित व्यक्ति के पास राशन न हो, उसे अनाज के लिए एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

यदि किसी गंभीर बीमार निराश्रित व्यक्ति के पास आयुष्मान भारत योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड नहीं है तो उसे तात्कालिक तौर पर दो हजार रुपये की मदद दी जाएगी। 
विज्ञापन


निराश्रित व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिवार को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन निराश्रितों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनके राशन कार्ड भी बनाए जाएं। ताकि उन्हें नियमित रूप से अनाज मिलता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हर हाल में सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कोई भूखा न रहे। वहीं, सीएम ने गौ-आश्रय स्थलों के लिए अब तक 3,133 भूसा बैंकों की स्थापना का संज्ञान लेते हुए भूसा बैंक के काम को और तेजी से संचालित करने को कहा। 

उन्होंने टिड्डी दल के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कीटनाशक रसायनों के छिड़काव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मॉनसून के मद्देनजर योगी ने कहा कि बरसात के मौसम से पहले तालाबों से मिट्टी की खुदाई का कार्य कराया जाए। इस कार्य में मनरेगा श्रमिकों का उपयोग किया जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed