फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will perform Maa Ganga Aarti from Bijnor to Ballia

बिजनौर से बलिया तक मां गंगा की आरती उतारेगी योगी सरकार, तैयार हो रहे 1038 नए स्थल

Sat, 30 Jan 2021 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Jan 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Yogi government will perform Maa Ganga Aarti from Bijnor to Ballia
गंगा आरती - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार जीवनदायिनी गंगा के भव्य स्वागत की तैयारी कर रही है। बिजनौर से लेकर बलिया तक योगी सरकार ने यूपी में मां गंगा की आरती उतारने का फैसला किया है। काशी और प्रयाग समेत उत्तर प्रदेश के करीब 1100 स्थानों पर अब गंगा आरती होगी । इसके लिए सरकार बिजनौर से बलिया तक 1038 नए आरती चबूतरों का निर्माण करवाने जा रही है। नमामि गंगे विभाग की अगुआई में गंगा के दोनों किनारों पर बसे 1038 गांवों को नए आरती स्थल के तौर पर चुना गया है ।

विज्ञापन


तय योजना के तहत बिजनौर से लेकर बलिया तक गंगा के 5 किलोमीटर के दायरे में दोनों किनारों पर बसे गांवों में नए आरती स्थलों के निर्माण की प्रक्रिया पर्यटन विभाग के सहयोग से शुरू की जाएगी। नए आरती स्थलों को जन सहभागिता के आधार पर संचालित किया जाएगा। आरती चबूतरों पर रोज तय समय पर गंगा आरती का आयोजन होगा।
विज्ञापन


बिजनौर से लेकर बलिया तक इन 1038 गांवों में गंगा घाट का निर्माण कर उन्हें धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। गंगा के 5 किलोमीटर के दायरे में बसे इन गांवों में धर्मार्थ भवन निर्माण करने के भी निर्देश दिए गए हैं । दिसंबर में अन्य विभागों अधिकारियों के साथ ही जल शक्ति मंत्रालय की बैठक में इन गांवों में प्राचीन और ऐतिहासिक धर्मस्थलों और मंदिरों का विकास कर उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के साथ ही बिजनौर से शुरू होने वाली आरती की यह श्रृंखला बलिया में गंगा तट पर बसे यूपी के आखिरी गांव तक चलेगी। गंगा आरती को गांव और कस्बों से जोड़कर योगी सरकार गंगा स्वच्छता अभियान को सबसे बड़े जनअभियान का रूप देना चाहती है। इस अभियान के जरिए राज्य सरकार गंगा से जुड़ाव को और मजबूत करना चाहती है ।

जल्द शुरू होंगे 62 नए एसटीपी
योगी सरकार ने गंगा स्वच्छता अभियान को और रफ्तार दे दी है। सरकार जल्द ही 14 नए जिलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करने जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में निर्माणाधीन 62 एसटीपी भी जल्द ही तैयार होकर गंगा के साथ ही अन्य नदियों की स्वच्छता अभियान से जुड़ जाएंगे । नमामि गंगे विभाग के मुताबिक, निर्माणाधीन 62 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 1522.16 एमएलडी होगी।


नए ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो जाने के बाद एसटीपी से लैस जिलों की संख्या यूपी में 41 हो जाएगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश में कुल 104 एसटीपी संचालित हो रहे हैं, जिनकी कुल क्षमता 3298.84 एमएलडी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed