फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will pay the fee of Kashmiri students.

कश्मीरी छात्रों की फीस का बंदोबस्त करेगी यूपी सरकार, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Thu, 24 Oct 2019 12:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Oct 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Yogi government will pay the fee of Kashmiri students.
कश्मीरी विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

यूपी में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के जो भी छात्र किन्हीं कारणों से आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उनकी फीस का बंदोबस्त योगी सरकार करेगी। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


गत 28 सितंबर को कश्मीरी छात्रों से मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जो आश्वासन दिए थे, उन पर अमल की दिशा में काम शुरू हो गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर शासन को भेजे प्रस्ताव के अनुसार, जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में एक सेल गठित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें एसपी, शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के अलावा संबंधित एसडीएम भी शामिल किए जाएंगे। इन छात्रों की शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक के मुद्दों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी इस सेल की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार, प्रदेश सरकार यूपी के निवासी छात्रों को ही छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा दे सकती है। लेकिन, कश्मीरी छात्रों के मामले में इस नियम में ढील दिए जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

तत्काल निर्णय लेगा शासन

इसके तहत डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी जिन कश्मीरी छात्रों को छात्रवृत्ति या शुल्क भरपाई के रूप में आर्थिक मदद की सिफारिश करेगी, उस पर शासन तत्काल निर्णय लेगा। यह सुनिश्चित करना डीएम की जिम्मेदारी होगी कि फीस न दे पाने के कारण यूपी में पढ़ रहे किसी भी कश्मीरी छात्र की परीक्षा प्रभावित न हो।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगाएंगे। उनका अनुमोदन मिलते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed