{"_id":"615572c48ebc3e0d6f3adf05","slug":"yogi-government-will-give-10-lakh-rupees-to-manish-gupta-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: योगी सरकार ने 10 लाख रुपये देने का किया एलान, एडीजी जोन गोरखपुर करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: योगी सरकार ने 10 लाख रुपये देने का किया एलान, एडीजी जोन गोरखपुर करेंगे जांच
Thu, 30 Sep 2021 01:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:49 PM IST
सार
यूपी सरकार ने मनीष गुप्ता के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है साथ ही एडीजी जोन गोरखपुर को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में प्रदेश सरकार ने उनके परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। ये जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एडीजी जोन गोरखपुर को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषी पुलिसककर्मियों के खिलाफ पूर्व में गठित जांच समिति जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे सभी अफसर व कार्मिक जो अति गंभीर अपराधों में लिप्त हैं उनकी बर्खास्तगी की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पुलिस अफसरों व कार्मिकों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। पुलिस विभाग में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि दागी छवि वाले लोगों को फील्ड में महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती न दी जाए।