फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will deploy officers for the help of migrant labourers.

दूसरे राज्यों में रहने वाले अपने मजदूरों की मदद के लिए अफसरों की तैनाती करेगी योगी सरकार

Wed, 23 Dec 2020 03:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Dec 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Yogi government will deploy officers for the help of migrant labourers.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

अपना घर परिवार छोड़ कर हजारों किलोमीटर दूर परदेस में काम करने गए यूपी के प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान पर अब आंच नहीं आएगी। योगी सरकार अपने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान परदेश में भी सुनिश्चित करने जा रही है। प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में अफसरों की तैनाती करेगी।

विज्ञापन


योगी सरकार प्रवासी मजदूरों की अधिसंख्या वाले शहरों में अफसरों की तैनाती कर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान की निगरानी रखेगी। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और आंध्र प्रदेश समेत तमाम राज्यों के आर्थिक विकास और उद्योगों की रीढ़ यूपी के लाखों प्रवासी मजदूर हैं। सरकार का कहना है कि उनकी सुरक्षा व सम्मान जरूरी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सरकार दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में अपने अफसर तैनात करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दे दिए हैं। योजना की शुरुआत मुंबई में अफसरों की तैनाती से होने जा रही है। तय योजना के मुताबिक मुंबई में उत्तर प्रदेश सरकार के दो अफसरों की तैनाती की जाएगी। मुंबई में मौजूद रह कर ये अफसर यूपी के मजदूरों को मिल रही सुविधा, सुरक्षा और सम्मान पर नजर रखेंगे।

अफसर रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजेंगे

प्रवासी मजदूरों के साथ कुछ भी गलत होने पर यूपी के अफसर स्थानीय प्रशासन से बात कर समस्या का समाधान करायेंगे और इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजेंगे । मुंबई में मौजूदगी के दौरान अफसर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही योजनाओं की जानकारी भी प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाएंगे। ताकि जो मजदूर नई योजनाओं में शामिल हो कर प्रदेश में वापस आना चाहें उन्हें सुविधा मिल सके।

मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर योगी सरकार का यह फैसला हजारों किलोमीटर दूर रह रहे यूपी के करीब 30 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा साबित होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed