{"_id":"5b214eff4f1c1ba66e8b7c57","slug":"yogi-government-wants-time-till-30-june-to-complete-formalities-related-to-food-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने बाबा रामदेव के फूड पार्क से जुड़ी कार्यवाही के लिए केंद्र से मांगा 30 जून तक का वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने बाबा रामदेव के फूड पार्क से जुड़ी कार्यवाही के लिए केंद्र से मांगा 30 जून तक का वक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने बाबा रामदेव के फूड पार्क की मंजूरी और जमीन हस्तांतरण से जुड़ी कार्यवाही के लिए केंद्र सरकार से 30 जून तक का समय मांगा है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय के सचिव जेपी मीणा को इस संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पतंजलि आयुर्वेद के उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने दो दिन पहले अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को पत्र लिखा था। चौधरी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के पत्र का हवाला देते हुए बताया था कि पतंजलि के फूड पार्क को स्थापित किए जाने से जुड़ी कार्यवाही 15 जून तक पूरी नहीं की जाती है तो इस परियोजना को केंद्र बिना किसी सूचना के निरस्त कर देगा।
विज्ञापन
चौधरी ने आईआईडीसी से पतंजलि आयुर्वेद को आवंटित पूरे 430 एकड़ क्षेत्रफल (25 एकड़ संस्थागत भूमि को छोड़कर) को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास नीति-202 के अंतर्गत सुपर मेगा परियोजना की सुविधाएं पतंजलि आयुर्वेद के साथ उसकी पूर्ण अनुषांगिक इकाइयों को दिए जाने की मांग की थी। इसमें जमीन हस्तांतरण से जुड़ी कार्यवाही भी शामिल है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पतंजलि के पत्र की मांग से जुड़ी कार्यवाही पर विचार कर रही है। लेकिन मंगलवार को कैबिनेट के एजेंडे में यह प्रस्ताव शामिल नहीं हो पाया था। अगली कैबिनेट तक केंद्र की दी गई समयसीमा बीत जाएगी। बताया जाता है कि प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने केंद्र के अफसरों से बात कर इससे जुड़ी कार्यवाही के लिए 15 दिन और मांगने का फैसला किया।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने केंद्र सरकार को बताया है कि प्रदेश सरकार पतंजलि को सुविधाएं व रियायतें देने पर कार्यवाही कर रही है। ऐसे में इंटर मिनिस्ट्रिीयल अप्रूवल कमेटी द्वारा 15 जून की दी गई समयसीमा 30 जून तक बढ़ा दी जाए। प्रदेश सरकार इससे पहले अंतिम अनुमोदन दे देगी।