{"_id":"65efde11b58010d711096c69","slug":"yogi-government-transfers-ias-officers-in-uttar-pradesh-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS officers: योगी सरकार ने आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, फिरोजाबाद के DM को हटाया, ये होंगे नए जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS officers: योगी सरकार ने आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, फिरोजाबाद के DM को हटाया, ये होंगे नए जिलाधिकारी
Tue, 12 Mar 2024 10:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:22 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। फिरोजाबाद के डीएम को हटाया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। यूपी सरकार ने फिरोजाबाद के डीएम को हटा दिया है। प्रदेश सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को हटा दिया है। उन्हें विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग बनाया गया है। कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव रमेश रंजन को फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया है।
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग में विशेष अरुण प्रकाश को नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अपर निदेशक सहकारिता ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन बनाया गया है।
विज्ञापन
विशेष सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।