{"_id":"5de4a6668ebc3e54ad717b5a","slug":"yogi-government-removes-mainpuri-sp-after-the-letter-of-priyanka-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी के पत्र के बाद हरकत में आई योगी सरकार, मैनपुरी के एसपी को हटाया, जांच के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी के पत्र के बाद हरकत में आई योगी सरकार, मैनपुरी के एसपी को हटाया, जांच के दिए आदेश
Mon, 02 Dec 2019 11:51 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पत्र के बाद सरकार ने मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय को हटा दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शामली के एसपी अजय कुमार को मैनपुरी का नया एसपी बनाया गया है। साथ ही इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए 27 सितंबर को डीओपीटी को भेजे गए पत्र का रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में अब तक हुई विवेचना में विलंब को गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए कानपुर रेंज के आईजी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें मैनपुरी के नए एसपी अजय कुमार और एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक श्यामाकांत को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के एसएसपी, एसपी को कड़े निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कहीं भी ऐसे गंभीर मामलों की विवेचना में शिथिलता या देरी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विनीत शामली के नए एसपी
शामली के एसपी अजय कुमार का तबादला मैनपुरी होने के बाद 2014 बैच के आईपीएस विनीत जायसवाल को शामली का पुलिस कप्तान बनाकर भेजा गया है। विनीत अभी तक नोएडा में एसपी सिटी पद पर तैनात थे।