{"_id":"5f0e931f7584e50c95740bfc","slug":"yogi-government-released-guidelines-on-weekly-detainees-from-one-city-to-another","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी पर गाइडलाइन जारी, एक शहर से दूसरे शहर में जा सकेंगे, धार्मिक स्थल खुले रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी पर गाइडलाइन जारी, एक शहर से दूसरे शहर में जा सकेंगे, धार्मिक स्थल खुले रहेंगे
Wed, 15 Jul 2020 10:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ani
कोरोना महामारी और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साप्ताहिक बंदी के दौरान शनिवार और रविवार को सरकारी कार्यालय और सभी तरह के बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। परिवहन बसों का संचालन जारी रहेगा।
हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य रहेगा। एक शहर से दूसरे शहर आने-जाने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। शासन ने मंगलवार को इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक आवश्यक सेवाओं और बैंक को छोड़कर सभी दफ्तर और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और सभी तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बाकी दिनों में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे। विभिन्न बाजारों में होने वाली सप्ताहिक बंदी भी शनिवार और रविवार को ही रखी जाएगी। साप्ताहिक बाजार सोमवार से शुक्रवार के बीच किसी दिन भी लगाई जा सकेंगे।

Trending Videos
धार्मिक स्थल खुले रहेंगे
सभी धार्मिक स्थल सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए खुलेंगे। सब्जी व फलों की सभी मंडियां व दुकानें भी पहले की तरह खुली रहेंगी। आईटी और आईटी बेस्ट सर्विसेज वाले औद्योगिक कारखानों के संचालन पर बंदी का असर नहीं पड़ेगा।