फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government plan to implement up coca

संगठित अपराध रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में यूपीकोका की तैयारी

Tue, 08 Aug 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Yogi government plan to implement up coca
Demo Image - फोटो : Google

योगी सरकार प्रदेश में संगठित अपराध को रोकने के लिए महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की तर्ज पर उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (यूपीकोका) लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इसके लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में लागू इस तरह के कानून का अध्ययन किया जा रहा है। 

सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसका ड्राफ्ट तैयार कर कैबिनेट में लाया जाएगा। हालांकि प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार का कहना है कि यह फिलहाल शुरुआती दौर में है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में संगठित अपराध को रोकने के लिए पहले ही मकोका जैसे कानून की वकालत कर चुके हैं।

लिहाजा अधिकारियों ने उनकी मंशा के अनुरूप यूपीकोका का ड्राफ्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों का दावा है कि अगले विधानसभा सत्र से पहले इसकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी अभियोजन रहे डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला का कहना है कि पहले भी यूपीकोका लागू करने की कवायद हो चुकी है।

वर्ष 2008 में विधानसभा व विधानपरिषद से पास होने के बावजूद यूपीकोका प्रदेश में लागू नहीं हो सका था, क्योंकि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने यूपी सरकार के इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था।

तब केंद्र में यूपीए और यूपी में बसपा की सरकार थी। जानकारों का कहना है कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। केंद्र व प्रदेश दोनों में भाजपा की सरकार है।

ऐसे में यूपी सरकार अगर इस तरह का कानून बनाती है तो उसे लागू करने में अधिक दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed