फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi government completed his one year programme organized in lokbhavan 

यूपी को हमने परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति से मुक्त किया : योगी

Mon, 19 Mar 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
yogi government completed his one year programme organized in lokbhavan 
इस अंदाज में शुरू हुआ एक साल का जश्न।
योगी सरकार के एक साल पूरे होने पर सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों का लेखाजोखा पेश किया।
विज्ञापन


'एक साल, नई मिसाल' नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य व दिनेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नरायण दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आप सब जानते हैं उत्तर प्रदेश की राजनीति परिवारवाद, जातिवाद के लिए बदनाम थी। यूपी में हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश इस विभाजनकारी राजनीति से मुक्त हुआ। अब प्रदेश का किसान, गरीब, दलित, वंचित और समाज के अंतिम पंक्ति पर खडा व्यक्ति हमारा हिस्सा बन सकता है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने के लिए 19 मार्च 2017 को हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण किया था। उत्तर प्रदेश की जनता ने पीएम के संकल्प के साथ जुड़कर बीजेपी और सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत देकर नई आशाओं और आकांक्षाओं के साथ प्रदेश के अंदर सरकार बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक साल पहले जंगल राज था। इस एक साल में टीम स्क्रिप्ट के तहत हमने काम किया और उसका परिणाम आप सबके सामने है। आज नया परिवर्तन होता दिख रहा है।

अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए जो प्रयास पूरे किए। विधानसभा चुनाव 2017 के पूर्व एक लोक कल्याण संकल्प पत्र प्रस्तुत किया था, जिसके बल पर आज पूरे प्रदेश के अंदर विकास की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम कर रही है।

हमने किसानों का कर्ज माफ किया, बेरोजगारों को नौकरी दी

yogi government completed his one year programme organized in lokbhavan 
उन्होंने कहा कि जब हमने पदभार संभाला तो खजाना खाली थी। एक लाख 21 हजार से ज्यादा सड़कें गड्डायुक्त थीं। गुंडाराज था, जिससे लोगों में भय और दहशत थी। प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा था। प्रदेश में निवेश की बात तो सपना था। भर्तियों पर रोक लगी थी। नौजवान भटक रहे थे। लेकिन, हमने कैबिनेट की पहली बैठक में ही किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प पर काम करते हुए 86 हजार किसानों का एक लाख तक की सीमा का कर्ज माफ कर दिया।

हमने अपने सभी सहयोगियों की मदद से अनावश्यक योजनाओं पर रोक लगाकर किसानों के ऋण को माफ किया। किसानों को समर्थन मूल्य के बाराबर दाम मिले। 37 लाख से अधिक मीट्रिक टन गेंहूं का क्रय प्रदेश सरकार से करना और 24 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसा जाना, ये 15 साल में पहली बार हुआ है।

उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन पोर्टल की शुरुआत हमने की। इस पर वीडियो और प्रमाण अपलोड कर ले तो तुरंत कार्रवाई होगी। योगी ने कहा कि ये पहली राज्य सरकार है, जिसने खरीद फरोख्त जैम पौर्टल की शुरुआत की।

वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने गठन के बाद सबसे पहले किसानों के हित में उनका कर्ज माफ कर दिया।

आज किसी भी गांव में जाइये वहां छप्पर की जगह घरों ने ले ली है। गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर तमाम तरह की समस्याओं का समाधान किया गया।

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पार्टी के किसानों, जवानों और नवजवानों के हित में अपने संकल्प पत्र के मुताबिक तेजी से काम कर रही है। उपचुनावों में मिली हार को उन्होंने मामूली बताया और कहा कि एक दो चुनाव हारने से घबराना नहीं चाहिए। इस मौके पर 'एक साल-नई मिसाल' पुस्तिका का विमेचन किया गया।

कई नई योजनाओं की भी मिली सौगात

yogi government completed his one year programme organized in lokbhavan 
कार्यक्रम में बोलते सीएम योगी।
इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश को मिलने वाली कई नई सौगातों की भी घोषणा की। 

- आगामी वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दस लाख आवास बनाए जाएंगे।
- प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोले जाएंगे।
- बुंदेलखंड और विध्यांचल में  पाइप पेयजल योजना पर दो हजार करोड़ खर्च होंगे।
- प्रत्येक जनपद में एक नगर पंचायत का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में किया जाएगा।
- प्रदेश में आगामी वर्ष में एक करोड़ 75 लाख किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरित किए जाएंगे।
- आलू विकास बोर्ड की स्थापना होगी।
- अयोध्या में राम कथा संग्रहालय बनेगा।
- 80 लाख परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
- 2001 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक आबादी वाली 1500 बस्तियों में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
- 26 तहसील मुख्यालयों और 80 ब्लॉक मुख्यालयों को टू लेन सड़क से जोड़ा जाएगा। 
- प्रदेश को दूसरे प्रदेशों से जोड़ने वाले 56 मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और सीमाओं पर तोरण द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed