{"_id":"65b7f1ec0dd71b9c7d015a15","slug":"yogi-government-changed-dms-of-many-districts-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई जिलों के बदले डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई जिलों के बदले डीएम
Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
सार
गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के डीएम को बदल दिया। सूत्रों के अनुसार, बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। यहां बता दें की गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि नियुक्ति विभाग की ओर से इन तबादलों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
डीएम जौनपुर अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव निशा आनंद डीएम अमेठी बनाई गई हैं। राज्य संपत्ति अधिकारी डॉ. वीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।